Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मुजफ्फरपुर में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, बेहोश हो जाने पर हैवानों ने छोड़ा

  बिहार के मुजफ्फरपुर में  एक गांव में रात के अंधेरे में घर से निकली 13 वर्षीया किशोरी को गांव के ही तीन किशोरों ने मुंह दबाकर उठा लिया। उसे एक स्कूल के बगल में झाड़ी में ले गए। वहां दो किशोरों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना मनियारी थाना इलाके की है। किशोरी जब बेहोश हो गई तो उसे स्कूल में फर्श पर लिटाकर तीनों किशोर भाग निकले। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैशनिवार को मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना शुक्रवार रात की है। मनियारी पुलिस ने तीनों आरोपित किशोरों को पकड़ लिया है। पीड़िता की मां के बयान पर तीन किशोरों को नामजद किया गया है। बताया कि सभी आरोपित दबंग परिवार के हैं। पहले भी आरोपितों ने किशोरी के साथ छेड़खानी किया था। पीड़िता की मां ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे किशोरी की दादी और चाची शौच के लिए निकली थी। उसके दस मिनट बाद किशोरी भी पीछे से गई। दोनों महिलाएं लौट आयी, लेकिन किशोरी नहीं लौटी। इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। 


बाद में पीड़िता गांव के स्कूल में किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। उसे घर लाकर इलाज करवाया। होश आने पर किशोरी ने दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। मां को बताया कि जब वह स्कूल के पास से गुजर रही थी, उसी दौरान एक आरोपितों ने पीछे से धक्का देकर गिराया और मुंह दबाकर सड़क किनारे झाड़ी में ले गए। वहां दो आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। तीसरा किशोर निगरानी कर रहा था। इसके बाद वह बेहोश हो गई। 

Post a Comment

0 Comments