Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मध्यप्रदेश की बेटी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा,5642 मीटर ऊंचाई पर मनाया आजादी का जश्न

आजादी की 75वीं वर्षगांठ को हर देशवासी ने अपने-अपने अंदाज में मनाया, जहां कुछ लोगों ने घरों में तिरंगा लगाया तो कुछ ने तिरंगा बांटा वहीं, मध्यप्रदेश की पर्वतारोही बेटी भावना डेहरिया ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी के शिखर पर तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया।


मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के छोटे से गांव तामिया की रहने वाली 30 वर्षीय भावना डेहरिया ने 15 अगस्त को माउंट एल्ब्रुस (रूस) की 5642 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़कर यहां तिरंगा फहराया। भावना इससे पहले 8849 मीटर की ऊंचाई वाले माउंट एवरेस्ट को भी फतह कर चुकी हैं। भावना ने माउंट एल्ब्रुस की पूर्वी और पश्चिमी चोटी में से फिलहाल पूर्वी चोटी पर तिरंगा फहराया है। जल्द ही वे एल्ब्रुस की पश्चिमी चोटी भी फतह कर उसमें तिंरगा लहराएंगी। भावना तीन महिलाओं के साथ एल्ब्रुस को फतह करने के लिए निकली हैं महिलाओं के दल में वे मध्यप्रदेश से अकेली पर्वतारोही हैं। भावना की 15 महीने की बेटी है। मां बनने के बाद ये उनकी पहली पर्वतारोही यात्रा थी। माउंट एल्ब्रुस की समुद्र तल से ऊंचाई 18,510 फीट है।

नाक से निकलने लगा था खून

भावना अपनी टीम के साथ 10 अगस्त को रूस की राजधानी मॉस्को से मिनरलनी वोडी शहर पहुंची थी, जिसके बाद वे 11 अगस्त को भावना ने जलवायु-अनुकूलन रोटेशन के दौरान 2,346 मीटर ऊंचाई तय की थी। इतनी ऊंचाई तय करने के दौरान भावना की नाक से खून निकलने लगा था, लेकिन वे रूकीं नहीं। 12 अगस्त को दल के साथ उन्होंने पहाड़ की 3,888 मीटर की ऊंचाई कलर की और बेस कैंप बनाया। अगले दो  दिन उन्होंने रोटेशन किया और 45,00 मीटर की ऊंचाई कवर की। भावना ने बताया कि पर्वतारोहण के दौरान रोटेशन शरीर को पर्वत के ऊपर होने वायु दबाव के परिवर्तन और एक्यूट माउंटेन सिकनेस से बचाने में खास भूमिका निभाता है।

सुबह 5:30 बजे फहराया तिरंगा

भावना ने बताया कि 15 अगस्त के दिन माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराने के लिए उन्होंने टीम के साथ 14 अगस्त की रात 12 बजे से पर्वत पर चढ़ना शुरू किया था। वे सुबह करीब 5:30 बजे पश्चिमी माउंट एल्ब्रुस पर पहुंची और समिट कर यहां तिरंगा लहरा दिया। भावना ने अपने अभियान की सफलता के लिए  मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को सहयोग के लिए धन्यवाद कहा। भावना मां बनने के बाद से ही लगातार तामिया के पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेनिंग ले रही थी, जो उन्हें माउंट एल्ब्रुस को फतह करने में काम आई।

एवरेस्ट और किलिमंजारों में भी लहरा चुकी हैं तिरंगा

भावना ने 22 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट फतह हासिल कर इसे फतह करने वाली पहली महिला का खिताब हासिल किया था। इसके अलावा भावना ने 2019 में दीपावली के दिन अफ्रीका महाद्वीप के माउंट किलिमंजारो और होली के दिन ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के माउंट कोजिअस्को के सबसे ऊंचे शिखर पर भी तिरंगा लहराया था। पर्वतारोहण के क्षेत्र में भावना का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। वे 7 समिट मिशन के तहत सातों महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर पर तिरंगा फहराएंगी।



Post a Comment

0 Comments