मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। फैंस को भी अपने पसंददीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने की उत्सुक्ता रहती है। ऐसे में वीकली रैप के जरिए हम आपको पूरे हफ्ते की बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। एक ओर जहां सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर बेटे का जन्म हुआ है, तो बिपाशा बसु और देबिना बनर्जी ने भी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी है। वहीं, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने उन पर गंभीर आरोप लगाए। तो चलिए बताते हैं आपको 10 बड़ी खबरें.
.मनोरंजन जगत से शनिवार को एक खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में खुद अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की तरफ से है। शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने शनिवार यानी 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम आने के बाद से ही जैकलीन फर्नांडीज की मुसीबतें कम होना का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बार-बार अभिनेत्री को सम्मन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ जबरन वूसली मामले में नाम आने के बाद से ही अभिनेत्री के हाथ से तेजी से प्रोजेक्ट्स निकलते जा रहे हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडीज तेजी से काम खोते जा रही हैं। हाल ही में उन्हें बच्चन पांडे और विक्रांत रोणा जैसी फिल्मों में देखा गया था, जो पुराने प्रोजेक्ट्स थे। अनिश्चितता को देखते हुए कोई भी उन्हें नई फिल्मों के लिए साइन नहीं कर रहा है। देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। दरअसल, देबिना और गुरमीत दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। जी हां, अपने पहले बच्चे लियाना चौधरी का स्वागत करने के चार महीने बाद देबिना दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हैं। कुछ लोग देबिना के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें और गुरमीत को बधाई दे रहे हैं, तो कोई पहली प्रेग्नेंसी के चार महीने बाद दोबारा प्रेग्नेंट होने पर हैरानी जाहिर कर रहे हैं।देश भर में कोरोना के मामलों में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच अभिनेत्री शेफाली शाह भी इस खरतनाक वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने बुधवार को जानकारी दी कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बता दें कि हाल ही में शेफाली ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) अवार्ड्स 2022 में प्राइम वीडियो फिल्म "जलसा" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की ट्रॉफी जीती है।बॉलीवुड अभिनेत्री सोमी अली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सलमान खान की निंदा की है। अभिनेत्री ने सलमान खान की हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, इनकी 'पूजा' करना बंद करो प्लीज। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने अभिनेता का नाम लिए बिना यहां तक लिख दिया कि "एक महिला को मारने वाला, और सिर्फ मुझे ही नहीं मारा, बल्कि बहुत लोगों को मारा है। आपको पता नहीं है।"

0 Comments