नोएडा में कल जब दोपहर के 2:30 बज रहे होंगे तो सुपरटेक बिल्डर के ट्विटर टॉवर को गिराने का समय हो चुका होगा। ठीक 15 मिनट पहले एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन लागू किया जाएगा
और निर्धारित समय पर इस बिल्डिंग को जमींदोज कर दिया जाएगा। इस गगनचुंबी इमारत के ध्वस्त होने में महज 12 सेकेंड लगेंगे, लेकिन इसके बाद धूल का गुबार न जाने कब तक रहेगा। भारत में संभवतः यह इस तरह का पहला मामला हो, लेकिन दुनिया में ऐसी गई गगनचुंबी इमारतें हैं, जो जमींदोज हो चुकी हैं। आइए जानते हैं दुनिया में अब तक कौन-कौन सी गगनचुंबी इमारतें जमींदोज की गईं? उन्हें गिराने का कारण क्या था...?न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर साइट के सामने 39 मंजिला ड्यूश बैंक बिल्डिंग को 2007 से 2011 के बीच ध्वस्त कर दिया गया था। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए 9/11 हमलों के बाद इस इमारत को काफी नुकसान पहुंचा था। यह इमारत जर्जर हो चुकी थी। 1960 में सिंगर बिल्डिंग न्यूयॉर्क शहर की सबसे ऊंची इमारतों में से एक थी। इस इमारत को को 1968 में ध्वस्त कर दिया गया था। लिबर्जी प्लाजा के लिए रास्ता बनाने के लिए इस इमरात को गिरा दिया गया था।

0 Comments