आज पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार जन्माष्टमी की तिथि को लेकर भी भ्रम की स्थिति थी। 19 अगस्त को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी मथुरा और वृंदावन के आधार पर मनाई जा रही है।
अन्य शहरों में आज कृष्ण जन्माष्टमी मुहूर्त
पुणे- 19 अगस्त, शुक्रवार, 12:16 ए.एम. से 01:01 ए.एम. तक
नई दिल्ली- 19 अगस्त, शुक्रवार,12:03 ए.एम. से 12:47 ए.एम. तक
चेन्नई- 18 अगस्त, गुरुवार, 11:50 पी. एम. से 19 अगस्त, शुक्रवार, 12:36 ए.एम. तक
जयपुर- 19 अगस्त, शुक्रवार,12:09 ए.एम. से 12:53 ए.एम. तक
हैदराबाद- 18 अगस्त, गुरुवार, 11:57 पी.एम. से 19 अगस्त, शुक्रवार,12:43 ए.एम. तक
गुरुग्राम- 19 अगस्त, शुक्रवार, 12:04 ए.एम. से 12:48 ए.एम. तक
चण्डीगढ़- 19 अगस्त, शुक्रवार,12:05 ए.एम. से 12:49 ए.एम. तक
कोलकाता- 18 अगस्त, गुरुवार, 11:18 पी.एम. से 19 अगस्त, शुक्रवार12:03 ए.एम. तक
मुंबई- 19 अगस्त, शुक्रवार, 12:20 ए.एम. से 01:05 ए.एम. तक
बेंगलूरु- 19 अगस्त, शुक्रवार, 12:01 ए.एम. से 12:46 ए.एम. तक
नोएडा- 19 अगस्त, शुक्रवार,12:03 ए.एम. से 12:46 ए.एम. तक
अहमदाबाद-19 अगस्त, शुक्रवार,12:21 ए.एम. से 01:06 ए.एम. तक
प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे।
हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे।।
कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!
जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को राशिनुसार पहनाएं वस्त्र
कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की आराधना होती है। इस दिन लोग बाल गोपाल के लिए झूला सजाते हैं और उनका श्रृंगार करते हैं। यदि आप कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को अपनी राशि के अनुसार वस्त्र पहनाएंगे तो इसका शुभ फल आपको प्राप्त होगा।
मेष राशि- मेष राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल का लाल रंग के वस्त्र पहनाएं ।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया का श्रृंगार चांदी की वस्तुओं जैसे चांदी की बांसुरी आदि से करें।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को कृष्ण जी को सतरंगी वस्त्र धरण कराने चाहिए।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों को कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को अपने लड्डू गोपाल का शृंगार श्रृंगार गुलाबी रंग के वस्त्रों से करना चाहिए।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को हरे रंग के वस्त्रों से कान्हा का श्रृंगार करना चाहिए।
तुला राशि- तुला राशि के जातकों को बाल गोपाल का केसरिया रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए।
वृश्चिक राशि- जन्माष्टमी पर वृश्चिक राशि वालों को कान्हा को लाल रंग के वस्त्र पहनकर उनका श्रृंगार करना चाहिए।
धनु राशि- धनु राशि वालों को कृष्ण जन्माष्टमी पर पीले रंग के वस्त्रों से बाल गोपाल का श्रृंगार करना शुभ रहेगा।
मकर राशि- मकर राशि वाले कन्हैया का श्रृंगार पीले व लाल रंग के वस्त्रों से करें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों को भगवान कृष्ण का श्रृंगार नीले रंग के वस्त्रों से करना शुभ रहेगा।
मीन राशि- मीन राशि के जातकों को लड्डू गोपाल का श्रृंगार पीत या पीले या पीताम्बर रंग के वस्त्रों से करना चाहिए।
मुंबई में दही हांडी प्रतियोगिता में लड़कियों ने लिया हिस्सा
मुंबई में दही हांडी उत्सव काफी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। वहीं गोविंदाओं की टोली भी दही हांडी के लिए काफी जोश में नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र में जन्माष्टमी के पावन अवसर मर मुंबई के दादर नक्षत्र लेन में दही हांडी प्रतियोगिता में लड़कियों ने भी भाग लिया, देखें वीडियो-

0 Comments