Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आईटीबीपी के घायल जवानों का हाल जानने अमित शाह पहुंचे

 अस्पताल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कीपहलगाम में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल आईटीबीपी के जवानों कांस्टेबल बलवंत सिंह, त्सेवांग दोरजे और बबलू कुमार को शुक्रवार को श्रीनगर से विशेष उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली लाया गया था। जिन्हें दिल्ली के जेपीएन एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सड़क हादसे में घायल हुए आईटीबीपी के जवानों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुलाकात की। शनिवार सुबह गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली के जेपीएन एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां हादसे में घायल जवानों से अमित शाह ने मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। अमित शाह ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इसे लेकर पोस्ट भी शेयर की है। 

अमित शाह ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी उनके इस दौरे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री को घायल जवानों के इलाज के बारे में जारी जानकारी दी गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख जताते हुए सभी घायल जवानों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री ने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। 

42 जवान हुए थे हादसे का शिकार

 गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पहलगाम के चंदनवाड़ी में अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे आईटीबीपी के 42 जवान एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। यहां आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई थी। हादसे में सात जवानों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य 35 जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को इलाज के लिए सेना अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया था। इनमें से गंभीर रूप से घायल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों - कांस्टेबल बलवंत सिंह, त्सेवांग दोरजे और बबलू कुमार को शुक्रवार को श्रीनगर से विशेष उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली लाया गया था। जिन्हें दिल्ली के जेपीएन एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। 

ये जवान हुए थे शहीद

इस हादसे में हेड कांस्टेबल दुला सिंह(तरन तारन, पंजाब), कांस्टेबल अभिराज (लखीसराय, बिहार), कांस्टेबल अमित कुमार (एटा, यूपी), कांस्टेबल डी. राज शेखर (कडपा, आंध्र प्रदेश), कांस्टेबल सुभाष बैरवाल (सीकर राजस्थान), कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़, उत्तराखंड) और कांस्टेबल संदीप कुमार (जम्मू संभाग) शहीद हो गए थे।


Post a Comment

0 Comments