Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

रजिस्ट्रेशन और टैक्स जमा किए बिना अब मेरठ की सड़कों पर नहीं दौड़ पाएंगे ई-रिक्शा

आरटीओ ने रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और टैक्स जमा कराए बिना सड़कों पर चल रहे 150 से अधिक ई-रिक्शा जब्त कर लिए हैं। बता दें कि शहर में ट्रैपिक जाम की बड़ी समस्या भी अवैध ई रिक्शा बन रहे हैं। ऐसे में दिन निकलते ही सड़कों पर जाम लगना शुरू हो जाता है।

मेरठ शहर में सड़कों पर दौड़ रहे 15 हजार से अधिक ई- रिक्शा पर अब शिकंजा कसने जा रहा है। आरटीओ ने रजिस्टेशन, फिटनेस और टैक्स जमा कराए बिना सड़कों पर चल रहे 150 से अधिक ई-रिक्शा जब्त कर लिए हैंशहर के सभी प्रमुख चौराहों पर जाम के पीछे अवैध ई- रिक्शा भी बड़ी वजह हैं। हापुड़ रोड, गढ़ रोड, किला रोड, बागपत रोड, दिल्ली रोड, रुड़की रोड समेत प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा दौड़ते हैं। ई-रिक्शा संचालन से प्रदूषण तो कम हुआ है, लेकिन जाम मुसीबत बन गया है। दिन निकलते ही शहर की सड़कों पर जाम लगना शुरू हो जाता है।यह भी पढ़ें: आवारा सांड़ों का आतंक: मुजफ्फरनगर में पटक-पटक कर ली किसान की जान, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जामआरटीओ ने सभी ई-रिक्शा संचालकों को रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और टैक्स जमा करने के निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने टैक्स पर ब्याज में छूट भी दी है। इसके बावजूद संचालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं जब्त किए गए 150 ई-रिक्शा आरटीओ परिसर में ही खड़े किए गए हैं।  एआरटीओ कुलदीप सिंह का कहना है कि जो पंजीकरण नहीं कराएंगे या टैक्स जमा नहीं करेंगे उनके ई-रिक्शा जब्त कर लिए जाएंगे। ब्यूरो


Post a Comment

0 Comments