एशिया कप 2022 में भारत अपने अभियान का आगाज आज (28 अगस्त) चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करने जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले में हर किसी की नजरें भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन पर टिकी होगी। पाकिस्तान जहां शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर की चोट से परेशान हैं, वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर कप्तान रोहित शर्मा को काफी माथापच्ची करनी होगी। इस बहुऱाष्ट्रीय टूर्नामेंट में केएल राहुल, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है। वहीं युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने भी रोहित शर्मा का ध्यान अपनी ओर खिंचा है।
अगर भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डालें तो रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए उप-कप्तान केएल राहुल नजर आएंगे, वहीं उनके बाद विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत का आना तय है। ऑलराउंडर की भूमिका हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा निभाएंगे, टॉप 7 खिलाड़ी तो तय माने जा रहे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा को अनुभवी दिनेश कार्तिक को टीम से ड्रॉप करने का कठिन फैसला लेना होगा। कार्तिक ने पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने टीम इंडिया के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई है। मगर पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए वह प्लेइंग इलेवन में फिट नहीं बैठ रहे हैं।
0 Comments