Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

देवरिया साइबर सेल और पुलिस की टीम ने चोरी के 36 एंड्राएड फोन के साथ 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

 उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की साइबर सेल और थाना खामपार पुलिस की टीम ने चोरी के 36 एंड्राएड फोन के साथ 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इनमें से पांच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले और एक बिहार के गोपालगंज जिले का निवासी है. पकड़े गए आरोपियों में सोनू गुप्ता बिहार के गोपालगंज के बिलरुआ गांव का है. वहीं हफीजुल, नसिरुल, अशरूल, शजरु और नकीरुल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडंगा थाना क्षेत्र के निवासी हैं



ये फेरी लगाने का काम करते थे. घूम-घूम कर सोनपापड़ी और बर्तन बेचते थे. वहीं दूसरी तरफ ये लोगों के मोबाइल पर भी हाथ साफ कर देते थे. सीओ भाटपाररानी विनय यादव ने बताया कि छह अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं. इनके पास से 36 एंड्राएड फोन और 3500 रुपये कैश बरामद किया गया है. इन्हें जेल भेज दिया गया है.आपको बता दें कि नोनापार गांव निवासी चंदन विश्वकर्मा ने साइबर सेल में मोबाइल गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. जांच के दौरान इस मोबाइल की लोकेशन थाना खामपार क्षेत्र के भींगारी बाजार में मिली. साइबर सेल प्रभारी राहुल सिंह और कॉन्स्टेबल प्रद्युम्न जायसवाल मौके पर पहुंचे तो सोनू गुप्ता के पास यह मोबाइल बरामद हुआ.

Post a Comment

0 Comments