अयोध्या : राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है. यहां 12 साल की मासूम बालिका के साथ रेप (Rape) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. भगवान राम की जन्म स्थली से चंद कदम दूर थाना इनायतनगर में 12 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया, जिसके बाद मासूम बेहोश हो गई.
हो गया था फरार
दरअसल, इस युवक ने 12 साल की मासूम को खेत में घास उठाने के बहाने बुलाया और उसके साथ खेत में ही जबरदस्ती करने लगा. रेप के बाद जब मासूम बेहोश हो गई तो उसे बदहवास हालत में खेत में ही छोड़कर आरोपी रामचंद्र फरार हो गया. होश में आने के बाद बच्ची ने आपबीती परिजनों को बताई तो परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई.
एसपी ने क्या बताया
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि, थाना इनायतनगर में आज दोपहर में एक बालिका के साथ रेप की घटना के संबंध में सूचना प्राप्त हुई तो थाना पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. तहरीर प्राप्त कर केस दर्ज किया गया है. इसके बाद पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भिजवा दिया गया है. घटना करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

0 Comments