कानपुर की घटना को लेकर उनतालीस लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। सरकार लगातार कार्यवाही कर रही है लेकिन विपक्ष हमलावर है। इस पर बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि कानपुर देहात की जो दुखद घटना हुई है, मैं व्यक्तिगत तौर से और सरकार के नाते भी दुखी हूँ और परिवार के प्रति हमारी पूरी संवेदना है। उन्होने कहा कि इस घटना के जो भी जिम्मेदार दोषी हैं, मुकदमा दर्ज है, उसमें गिरफ्तारियां भी हो रही हैं, जांच भी चल रही है।
आपको बता दे कि पूरा मामला कानपुर के थाना रूरा क्षेत्र के गांव मड़ौली का है। जहां पर बुलडोजर खूनी हत्यारा बन गया है। मंडोली गांव में गरीब ब्राह्मण परिवार की झोपड़ी को तोड़ने की बुलडोज कार्यवाही में मां बेटी की संदिग्ध हालात मे जिंदा जलकर मौत हो गई है। जिला प्रशासन पुलिस मूकदर्शक बन खड़े देखते रहे परिजन चीखते बिलखते रहे। विपक्ष द्वारा घटना को लेकर बवाल पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि चाहे कांग्रेस पार्टी हो, चाहे समाजवादी पार्टी हो ऐसी दुखद घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास करना या जैसे राजनीतिक मुद्दों का इन लोगों के पास अभाव हो गया हो। उन्होने कहा कि मैं स्पष्ट तौर से बताना चाहता हूँ कि हमारी सरकार की नीति बहुत अस्पष्ट है कि अगर कोई भू माफिया है, कोई गुंडा है, कोई अपराधी है और उसने कोई सरकारी जमीन, किसी की निजी जमीन ग्रामसमाज की जमीन अवैध रूप से गुंडई के बल पर कब्ज़ा किया है जो अवैध कब्जों को हटाने की नीति है उनके लिए है
.png)
0 Comments