स्वास्थ्य विभाग में इन दिनों व्यापक स्तर पर कार्य चल रहा है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को प्रमुख सचिव को निर्देश दिए कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में संचालित योजनाओं को तय समय पर पूरा कर लिया जाए। प्रमुख सचिव की ओर से प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को पत्र जारी कर कहा कि विभिन्न मदों में जारी की गई धनराशि का सदुपयोग कर जानकारी प्रेषित की जाए। निर्माणाधीन इमारतों, दवाओं, स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित योजनाओं को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की ओर से जारी निर्देशों के तहत प्रदेश के पूर्व चयनित 18 जिलों में दस से 27 फरवरी तक हाथीपांव-फाइलेरिया उन्मूलन अभियान संचालित है। पात्र व्यक्तियों को एमडीए के तहत दवा खिलाएं। साथ ही ई-कवच पोर्टल पर इसकी जानकारी साझा करें। जिलों में स्थापित हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर की क्रियाशीलता देखें और सीएचओ की तैनाती, उपस्थिति ऐप का उपयोग, टेली कन्सलटेशन, डायग्नोस्टिक सर्विसेस की उपलब्धता, डीबीडीएमएस सिस्टम के माध्यम से दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चत करें। केन्द्र की ब्राडिंग करने के साथ ही उक्त जानकारी एचडब्लूसी पोर्टल पर फोटोग्राफ के साथ अपलोड भी करें। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने जानकारी दी कि 13 फरवरी से विशेष टीकाकरण पखवाड़ा शुरू हुआ है। निर्देश दिए हैं कि छूटे हुए सभी बच्चों को टीका जरूर लगे। केयर एप्लीकेशन ऐप पर अस्पतालों एवं सीएचसी के उपकरणों की उपलब्धता भी दर्ज करें। संबंधित अस्पताल व सीएचसी के इंचार्ज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि छाया (VHND) योजना के तहत कैंपों में सभी पात्र दंपत्तियों, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों की उचित देखरेख होनी चाहिए।
.png)
0 Comments