भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा मंगलवार को उस वक्त विवादों में आ गए थे, जब एक टीवी चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में उन्हें कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए थे। वह इस स्टिंग ऑपरेशन में कोहली-गांगुली विवाद से लेकर भारतीय खिलाड़ियों की खराब फिटनेस तक पर बात करते दिखे थे। इसके अलावा चेतन शर्मा ने टीम चयन पर भी बातचीत की थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक समाचार चैनल के हवाले से इस पूरे घटना के बारे में बताया था।
चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, इस साल उन्हें दोबारा चीफ सेलेक्टर के तौर पर चुना गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की नई सीनियर सिलेक्शन कमेटी में शर्मा के अलावा शिवसुंदर दास, सलिल अंकोला, सुब्रतो बनर्जी और श्रीधरन शरत चार अन्य मेंबर्स हैं।स्टिंग ऑपरेशन के दौरान चेतन विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर कई आरोप लगाते हुए दिखे। चेतन इस दौरान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के साथ अपनी बातचीत का भी खुलासा किया था। चेतन शर्मा ने आरोप लगाया था कि कई खिलाड़ी 80 से 85 फीसदी फिट होने के बावजूद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं। 57 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी 80 प्रतिशत फिट होने पर इंजेक्शन लेते हैं और 100 प्रतिशत फिट हो जाते हैं। ये पेन किलर नहीं होते हैं। इन इंजेक्शन में ऐसी दवा होती है जो डोप टेस्ट में नहीं पकड़ी जाती है। नकली फिटनेस के लिए इंजेक्शन लेने वाले इन सभी खिलाड़ियों के पास बाहर भी डॉक्टर होते हैं। इन इंजेक्शन से पहले वह फिट हो जाते हैं।चेतन शर्मा ने यह भी आरोप लगाया था कि पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्ट्रेस फ्रैक्चर से बुमराह की वापसी को लेकर उनके और टीम मैनेजमेंट के बीच मतभेद थे। बुमराह अभी भी एक्शन से बाहर हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वह भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी नहीं खेलते दिखेंगे।
चेतन शर्मा ने यह भी आरोप लगाया था कि पूर्व कप्तान कोहली और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच अहंकार की लड़ाई थी। चेतन ने कोहली के कप्तानी विवाद पर खुलासा करते हुए कहा था कोहली को लगा था कि सौरव गांगुली की वजह से उन्हें कप्तानी गंवानी पड़ी, लेकिन ऐसा नहीं है। तब चयन समिति की वीडियो कॉन्फ्रेंस में कई लोग थे। तब गांगुली ने कोहली से कहा था- फैसले को लेकर एक बार सोच लो। मुझे लगता है कि कोहली ने इसे नहीं सुना।
.png)
0 Comments