दिल्ली पुलिस की अंतरराज्यीय क्राइम ब्रांच की जांच गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ कार्यालय तक पहुंच गई है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने सीएमओ कार्यालय से किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति से जुड़े रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए हैं। इसके साथ ही जिला स्तरीय अंग प्रत्यारोपण समिति के फैसले भी जांच के दायरे में आ गए हैं।वर्ष 2022 से अब तक किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दी गईं तमाम अनुमतियों की जांच होगी। इनमें गौतमबुद्ध नगर के यथार्थ अस्पताल के अलावा फोर्टिस अस्पताल, जेपी और प्राइमाकेयर सुपस्पेशियिलिटी अस्पताल में किए गए प्रत्यारोपण के मामले शामिल हैं।

0 Comments