Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

गोरखपुर ;गीडा में देर रात सामूहिक दुष्कर्म, सुबह होते ही मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी- एक के पैर में लगी

 गोरखपुर के गीडा इलाके में मंगलवार की देर रात दुष्कर्म का मामले सामने आया था। शिकायत पर गीडा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच सुबह 10 बजे करीब मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर नौसढ़ चौराहे के आस-पास पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की।मौके पर आरोपी आते दिखे और रोकने पर उन्होंने गोली चला दी और भागने लगे। इसी बीच गीड़ा पुलिस ने मुठभेड़ कर पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर रात कुशीनगर से आर्केस्ट्रा कार्यक्रम कर युवतियां वापस गोला अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गीडा थानाक्षेत्र में उनके साथ युवकों ने दुष्कर्म कर दिया। दोनों युवती मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं। गोरखपुर के गोला में किराए पर कमरा लेकर रहती हैं।

Post a Comment

0 Comments