Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

महिला को प्रेमी के साथ स्कूटी पर जाते देखा, रोक कर दोनों को सरेराह पीटा, लोग बनाने लगे वीडियो

 16 जुलाई की दोपहर बेसवां चौराहे पर कुछ लोगों ने परिवार की महिला को अपने प्रेमी के साथ स्कूटी पर जाते देख लिया। इस पर दोनों को रोककर सरेराह पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।तोछीगढ़ चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला कुछ समय पहले महिला घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। 16 जुलाई की दोपहर परिजनों ने उसे बेसवां चौराहे पर प्रेमी सहित स्कूटी पर जाते देख लिया। इस पर दोनों को रोककर सरेराह दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इस बीच कुछ लोग मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। 



महिला के परिजन युवक पर बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगा रहे थे। कोतवाल देवेंद्र सिंह के अनुसार घटना संज्ञान में आई है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments