दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी, अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और दिल्ली की जनता को धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे जिम्मेदारी दी है। अब दिल्ली में 27 साल बाद एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। ये पूरे देश की महिलाओं के लिए सम्मान की घड़ी है। मैं अपना काम पूरी जिम्मेदारी से करूंगी। आज शपथ ग्रहण
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रामलीला मैदान में होने वाले दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली पहुंचे। उन्होंन कहा कि मैं रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देता हूं। मैं शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपस्थित रहूंगा। एक तरफ, पीएम नरेंद्र मोदी संसद में महिला सांसदों को 33% आरक्षण दे रहे हैं और दूसरी तरफ, उन्होंने एक महिला को दिल्ली का सीएम नामित किया है। रेखा जी एक उत्कृष्ट पार्टी कार्यकर्ता हैं और उनमें काम करने और नतीजे देने की क्षमता है

0 Comments