बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने से बाद से ही काफी ज्यादा चर्चाओं में हैं। आमिर की फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही काफी विवादों में भी थी। अच्छी कहानी और बेहतरीन अभिनय के बाद भी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिली, जैसी सब उम्मीद कर रहे थ
बायकॉट की मांग के चलते ये फिल्म बुरी तरह प्रभावित हुई। इतना ही नहीं बड़े बजट से बनी ये फिल्म आमिर खान के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फ्लॉप भी साबित हुई है। बीते दिनों रिलीज हुई यह फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म की हिंदी रीमेक थी। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता किसी रीमेक फिल्म में नजर आए हों। इससे पहले भी आमिर की कई रीमेक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी हैं। तो आइए जानते हैं अभिनेता का रीमेक फ्लॉप फिल्मों के बारे में और यह भी जानने की कोशिश करते हैं कि इस लिस्ट में लाल सिंग चड्ढा किस पायदान में रही। आमिर खान ने अपने करियर में फिल्म लाल सिंह चड्ढा को मिलाकर कुछ 11 रीमेक फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में से कुल छह फिल्में ऐसी थीं जो बॉक्स ऑफिस पर हिट-सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इन फिल्मों में हम हैं राही प्यार के,जो जीता वही सिकंदर, गुलाम, फना जैसी फिल्में शामिल हैं। आमिर की यह सभी फिल्में ज्यादातर हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित या उन पर आधारित हैं। ऊपर बताई गई फिल्मों के जरिए आमिर खान ने ना सिर्फ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई बल्कि खुद को एक सुपरस्टार के तौर पर खुद को स्थापित भी किया। हालांकि, इसके उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी थीं, जो रीमेक होने की वजह से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं और बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुईं। इन फिल्मों में आमिर खान मन और अकेले हम अकेले तुम शामिल है।

0 Comments