इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
रक्षाबंधन की शाम छिजारसी (एनएच-9) पर सड़क के बीच बाइक लेकर खड़े चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी बबलू कुमार से अभद्रता के बाद उनकी वर्दी फाड़ दी। ट्रैफिककर्मी ने उससे बाइक हटाने के लिए कहा था। इस पर उसने अचानक गाली-गलौज कर हमला कर दिया। इंदिरापुरम पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर बाइक अपने कब्जे में ले ली।सिपाही बबलू कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे बसों के इंतजार में कई सवारियां खड़ी थीं। तभी एक बाइक सवार ने बीच सड़क पर अपनी दोपहिया खड़ी कर दी। उन्होंने रास्ता बाधित होने पर चालक से बाइक हटाने के लिए कहा लेकिन उसने बातों को अनसुना कर दिया। इसके बाद वह नो एंट्री में बाइक का चालान काटने की कार्रवाई करने लगे तो चालक ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने मारपीट के दौरान वर्दी भी फाड़ दी। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की सूचना दी।उनका आरोप यह भी है कि चालक ने मारपीट के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वहां मौजूद अन्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तुरंत चालक को पकड़ लिया। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसकी पहचान शाहनवाज निवासी बहरामपुर विजयनगर के रूप में हुई।

0 Comments