बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट का निधन, दिल का दौड़ा पड़ने की वजह से हुई मृत्युभाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से अभिनेत्री की मृत्यु हो गई है। उन्होंने सोमवार की रात गोवा में अंतिम सांस ली। बता दें कि राजनीति में सक्रिय होने से पहले सोनाली फाेगाट अभिनय और मॉडलिंग की दुनिया में जलवा बिखेर रही थीं। हालांकि उन्हें असली पहचान बिग बॉस 14 से मिली थी। आइए जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ी कुद खास बातें..सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली और तब से वह राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। हालांकि सोशल मीडिया के माध्यम से सोनाली अपने अभिनय और मॉडलिंग के शौक को जाहिर करती रहती हैं।

0 Comments