मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में ब्लॉक क्षेत्र की पीएचसी में 245 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसमें सबसे अधिक मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार के थे। पीएचसी कठेला में चिकित्सक के अभाव में फार्मासिस्ट ने ही दवाएं दीं।
मौसम में उतार-चढ़ाव से लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इन दिनों सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। जिले में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सर्वाधिक मरीज वायरल बुखार के ही थे।इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में ब्लॉक क्षेत्र की पीएचसी में 245 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसमें सबसे अधिक मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार के थे। पीएचसी कठेला में चिकित्सक के अभाव में फार्मासिस्ट ने ही दवाएं दीं। फार्मेसिस्ट शिव सहाय उपाध्याय ने बताया कि कुल 28 मरीजों दवाएं दी गईं।भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी, बिजौरा, तरहर, सोहना, कौहड़ौरा तथा बिस्कोहर में लगे आरोग्य मेले में 270 मरीजों को परामर्श व दवाएं दी गईं। इनमें त्वचा रोग, पेट दर्द, गैस, बुखार, खांसी व स्त्री एवं प्रसुति रोग के मरीज अधिक थे।बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. पी कुमार बताया कि 102 मरीज देखे गए। समय सबसे ज्यादा मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, खुजली के थे।
आरोग्य मेले में 18 मरीजों की जांच, दी गई दवाई
नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को लगे आरोग्य मेले में मरीजों की जांच कर जरूरी दवाएं दी गईं। डुमरियागंज न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. राम प्रजापति ने 18 मरीजों की जांच की। बीमारियों के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चला। इस दौरान फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, कुलदीप, स्टाफ नर्स नीतू, एएनएम संगीता, एसएन सविता मौजूद रहीं।

0 Comments