Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

हजार रुपये में लड़की को खरीद कर बदायूं ले जा रहे दो गिरफ्तार, मानव तस्करी गिरोह का खुलासा

लखनऊ पुलिस ने एक मानव तस्करी गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह से जुड़े लोग गोरखपुर से एक लड़की को खरीदकर बदायूं ले जा रहे थे।

कुशीनगर से किशोरी को 80 हजार रुपये में खरीदकर बदायूं लेकर जा रहे चार लोगों को इंदिरा नहर पर यातायात पुलिस के जवानों ने सोमवार को दबोच लिया। किसी को संदेह न हो, इसके लिए शातिरों ने एक युवक को दूल्हे व किशोरी को दुल्हन का लिबास पहना रखा था। पुलिस को देखते ही किशोरी चीखने लगी, जिससे मामला सामने आ गया। बीबीडी थाने में चारों के खिलाफ मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हबीबीडी थानाक्षेत्र के इंदिरा नहर पर नो इंट्री प्वाइंट बना है। पुलिस टीम यहां बैरिकेडिंग लगाकर भारी गाड़ियों को शहरी इलाके में आने से रोकती है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे यहां पहुंची एक एसयूवी को यातायात पुलिस के जवानों ने चेकिंग के लिए रोका। इसमें बैठी किशोरी पुलिस को देखते ही चीखने लगी कि ये लोग मुझे खरीदकर ले जा रहे हैं। रास्ते में बुरी तरह पीटा है। पास में बैठा युवक उसे चुप कराने लगा, लेकिन यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह, दिलीप राय, राजमनी यादव व कांस्टेबल सुनील यादव ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को रोक लियाकिशोरी से पूछताछ के बाद हकीकत सामने आ गई। इसके बाद सभी को बूथ में बैठाकर यातायात पुलिस के उच्चाधिकारियों व बीबीडी थाने की टीम को सूचना दी गई। पुलिस चार लोगों को थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद इनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक बीबीडी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक किशोरी को खरीदकर बदायूं लेकर जाने वालों में उझानी के करन गौतम, आशा गौतम, ओम पाल और दातागंज पडेली का पंचू राम शर्मा शामिल था। किशोरी के परिवारीजन से संपर्क किया जा रहा है। 

मानव तस्कर गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार, 11 किशोरों को छुड़ाया

नेपाल और बिहार से 11 किशोरों को दिल्ली ले जा रहे मानव तस्कर गिरोह का एंटी ह्यूूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट, चाइल्ड लाइन व चिनहट पुलिस ने खुलासा किया। इन्हें दिल्ली के होटलों में काम करवाने के लिए बेचने की तैयारी थी। टीम ने सोमवार को चिनहट के ढाबे के पास से छह तस्करों को पकड़कर किशोरों को छुड़वाया। इन्हें चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर परिवारीजन को सूचना दे दी गई है।प्रभारी निरीक्षक चिनहट तेज बहादुर सिंह के मुताबिक, तस्करी की सूचना मिलने पर एंटी ह्यूूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट व चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे ढाबा एनएच-27 के पास घेराबंदी की गई। इसी बीच वहां पहुंची मोतीहारी से दिल्ली जा रही निजी बस की तलाशी में 10 से 12 वर्ष की उम्र के 11 किशोर मिले। मौके से मोतीहारी के पंडितपुर का सलाउद्दीन अंसारी, जाम खड़वा का अबू लैश, नेपाल के पिपरा भगवानपुर का महताब, मड़िया का मो. अशरफ अंसारी, जमालपुर मटिया का जमील अख्तर और बहरिया का इरशाद आलम पकड़ा गया। इन्हें जेल भेज दिया गया है।

घरवालों को दिया अच्छी कमाई का लालच

आरोपियों ने बताया कि वे झोपड़ पट्टी में रहने वालों को उनके बच्चों की शहर में अच्छी कमाई करवाने का लालच देते हैं। इसके बाद किशोरों को दिल्ली में होटल, ढाबा मालिकों के पास छह से 10 महीने बंधक रखकर मोटी रकम वसूलते हैं। इसके बाद बच्चों के परिवारीजन को तय रकम दे देेते थे। 

Post a Comment

0 Comments