Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

लोनी तहसील में सफाईकर्मी ने की आत्मदाह की कोशिश

लोनी। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर समय से वेतन दिलाने की मांग कर रहे कर्मचारियों के साथ आए एक सफाईकर्मी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की।

 मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए सफाईकर्मी के हाथ से माचिस छीन ली। वहीं, पालिका के अधिकारियों ने सफाईकर्मी पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए जांच शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों सेे ठेके पर कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी अपने वेतन की मांग कर रहे हैं। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में सफाईकर्मी अपनी समस्या अधिकारियों को बताने के बाद धरने पर बैठ गए। तभी सफाई कर्मचारी कंवरपाल निवासी राम विहार बंथला उठा और अपना सिर दीवार में मारने लगा और थैले से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर छिड़क लिया। वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे मडिकल के लिए सीएचसी ले जाया गया। सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पूछताछ के बाद सफाईकर्मी को छोड़ दिया गया।

कंपनी के खाते में डाल दी गई है राशि

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) केके भड़ाना ने बताया कि सफाई कंपनी द्वारा पीफ, ईएसआईसी के कागजात जमा न कराए जाने के कारण वेतन देने में देरी हुई थी। शनिवार को कंपनी के खाते में राशि डाल दी गई है। कंपनी द्वारा कार्मियों को भुगतान किया जाना है। सफाई कर्मचारी द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल डालने का ड्रामा किया गया है। पालिका के संविदा सफाई कर्मचारियों का वेतन 11 तारीख को दे दिया गया था। मंगलवार को वेतन खातों में चला गया था। इन सभी सफाई कर्मचारियों द्वारा जानबूझकर पालिका की छवि धूमिल की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments