Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

रोज सुबह उठकर CBI-ED का खेल शुरू कर देते हैं, ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि बेरोजगारी और महंगाई से लड़ने के बजाय केंद्र सरकार CBI-ED का खेल खेलने में लगी है।

दिल्ली में आबकारी नीति पर सियासत गरमाई हुई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे समय जब आम इंसान महंगाई से जूझ रहा है, करोड़ों की संख्या में युवा बेरोजगार हैं, केंद्र सरकार को सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर बेरोजगारी और महंगाई से लड़ना चाहिए। उसकी बजाय ये पूरे देश से लड़ रहे हैं। रोज सुबह उठकर CBI ED का खेल शुरू कर देते हैं। ऐसे देश कैसे तरक्की करेगामनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारीदिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया। इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।



Post a Comment

0 Comments