भारतीय तटरक्षक दल ने गुजरात एटीएस के खुफिया इनपुट के आधार पर अरब सागर में बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एटीएस गुजरात द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर अरब सागर में भारतीय सामुद्रिक क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा गया है। इस नाव में 10 चालक दल के सदस्यों के साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार- गोला-बारूद और 40 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है।

0 Comments