उत्तर प्रदेश के सीतापुर के एक कॉलेज में तीन छात्राओं द्वारा सुसाइड और एक छात्रा द्वारा हाथ की नस कटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के कमलापुर में स्थित आरबीएसएस कॉलेज की अंदर तीन छात्राओं ने सात दिन के अंदर एक के बाद एक करके आत्महत्या कर ली. तीनों लड़कियां नाबालिग हैं.पुलिस ने पूरे मामले में स्वत संज्ञान लेकर मामले दर्ज कर लिया. जिसके बाद तकरीबन 1 दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, सबसे पहले एक नाबालिग लड़की ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी, जबकि दूसरी लड़की ने नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली. तीसरी छात्रा ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी
आत्महत्या करने वाली एक लड़की की परिजनों के मुताबिक, 'मृतका को प्रताड़ित किया गया है जिसके बाद उसने नदी में कूद कर जान दे दी. हमारी बहन कहां जाती थी? किससे मिलती थी? यह सब कुछ लोगों को पता था, उसे प्रताड़ित किया जा रहा था, कई लोगों को पुलिस पकड़ कर लाई है, गांव में सब डरे हुए हैं, कोई बोलता नहीं हैप्रिंसिपल साकिब जमाल अंसारी ने कहा, 'पुलिस ने एक ऐसे शख्स को हिरासत में लिया है जो अपने आपको आर्मी का कैप्टन बताता था. शक है कि यह शख्स इन लड़कियों के साथ जुड़ा हुआ था और उन्हें अग्निवीर बनाने के बहाने करीब आया, फिर दोस्ती बढ़ गई और उसके पास इन लड़कियों के कुछ वीडियो हो, जिससे वह इन्हें ब्लैकमेल करता होगा.' इस मामले में सीतापुर के एडिशनल सुपरिटेंडेंट पुलिस एनपी सिंह का कहना है, 'तीनों सुसाइड में यह कॉमन है कि सभी एक ही स्कूल की छात्राएं हैं लेकिन उनकी खुदकुशी करने का तरीका अलग-अलग है. हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है.

0 Comments