Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

UP में महिला सिपाही को ही तेजाब से नहलाने की धमकी

 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि लखनऊ के आशियाना थाने में कार्यरत एक महिला सिपाही को योगेंद्र पांडे नामक एक शख्स ने जान से मारने की धमकी, उसके ऊपर तेजाब फेंकने के साथ-साथ उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी है. इतना ही नहीं आरोपी ने महिला सिपाही की स्कूटी को भी पेट्रोल डालकर जला दिया. अब इस मामले में अब पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.जानकारी के मुताबिक, 23 दिसंबर की रात 10 बजे योगेंद्र महिला सिपाही के घर पहुंचकर उसे फोन करता है और उसे नीचे बुलाने की जिद करता है.

जब महिला सिपाही ने आने से मना किया तो वह उसके दरवाजे पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाने लगा. ऐसे में जब महिला सिपाही ने दरवाजा खोला तो योगेंद्र ने महिला सिपाही के सिर पर अवैध असलहा लगा दिया और नीचे चलने के लिए बोलने लगा. इतने में ही महिला सिपाही ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसके छोटे भाई बहन आ गए और पांडे नीचे भाग गया.मिली जानकारी के अनुसार, डर की वजह से महिला सिपाही ने अपने भाई बहन को घर के अंदर किया और दरवाजा बंद कर लिया. आरोप है कि इधर योगेंद्र ने नीचे खड़ी महिला सिपाही की स्कूटी पर अपने साथ लाए हुए पेट्रोल को डाल कर जला दिया और नौ दो ग्यारह हो गया. जब जलने की महक आई तो हिम्मत करके महिला सिपाही नीचे उतरी, यहां उसने देखा कि उसकी स्कूटी जल रही है. हालांकि किसी तरीके से आग को बुझाया गया और फिर तत्काल 112 पर सूचना दी गई.

Post a Comment

0 Comments