जनपद औरैया के तेहराजपुर गांव के समीप दो बाइकों में हुई सीधी भिड़ंत में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें अस्पताल पहुंचने पर एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए मिनी पीजीआई भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम गांसीपुर निवासी राममिलन, बेटा आशीष कुमार व पुत्री प्रियंका को गांव से बाइक से अछल्दा रेलवे स्टेशन जा रहा थे तभी मोहम्मदाबाद मार्ग तेहराजपुर नहर के समीप उनकी दूसरी बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों बाइकों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से आनन-फानन अछल्दा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई
औरैया से संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट

0 Comments