Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

औरैया : क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधान की बैठक में आये 84 प्रस्ताव

जनपद औरैया के विकास खंड अछल्दा में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खुली बैठक, सभागार में हुई, जिसमें क्षेत्र से विकास संबंधी आये प्रस्ताव पर विचार किया गया।

सोमवार को ब्लॉक प्रमुख शरद राणा ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों से निस्वार्थ भाव से कार्य करने तथा ग्रामीण क्षेत्र में विकास करने की बात कही। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विकास खंड अधिकारी सतीश चंद पांडे ने कहा कि कुल 84 प्रस्ताव मिले हैं। ब्लॉक क्षेत्र में कमेटी बनाकर विकास कार्यों को कराया जाएगा।


 औरैया से संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments