यूपी के भदोही जिले में सोमवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवक आर्थिक तंगी के चलते परेशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुरियावा के दानूपुर पूरब पट्टी निवासी जितेंद्र कुमार बिंद (40) आर्थिक तंगी के कारण पिछले काफी समय से परेशान चल रहा था।
सोमवार सुबह वह घर से टहलने के लिए निकला और बरौत में ट्रेन के सामने कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।

0 Comments