असम के धुबरी जिले के जीटीबी रोड पर हुए एक सड़क हादसे
में गुरुवार को दो युवतियों की मौत हो गई। वहीं, घटना में पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। धुबरी पुलिस के मुताबिक, एक कार ट्रक से टकरा गई और जिस समय यह टक्कर हुई वहां पर दो मोटरसाइकिलें भी सड़क किनारे खड़ी थीं। कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
.png)
0 Comments