Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

देश से अधिक है उत्तर प्रदेश की विकास दर

 मिर्जापुर। छात्र लघु स्थापित कर बेरोजगारी दूर कर सकते हैं साथ ही रोजगार भी दे सकते हैं। इसकेे लिए अनेक योजनाएं हैं जिनका लाभ लिया जा सकता है। ये बातें राजमाता विजया राजे सिंधिया, कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के पूर्व कुलपति प्रो. एके सिंह ने भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कालेज में शनिवार को कही।

वे उत्तर प्रदेश शासन की ओर से प्रायोजित इन्वेस्ट इन मिर्जापुर विषयक गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता से उत्तर प्रदेश में उद्यमिता (इण्टरपेन्योरशिप) एवं कौशल विकास तथा बेरोजगार युवकों के लिए अवसर की उपलब्धता प्रत्येक प्रांतों से अधिक बढ़ी है। बताया कि देश का ग्रोथ रेट 6.5 है जबकि प्रदेश का 10 प्रतिशत ग्रोथ रेट है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बीए, बीकाम, बीएससी आदि के बच्चों के समक्ष बेरोजगारी की सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती के साथ-साथ छात्र आत्मनिर्भर बनने के लिए कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन, पशुधन उद्योग, कैस क्रॉप की खेती और तमाम लघु उद्योग लगा सकते हैं। उन्होंने अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. वीनादेवी सिंह व संचालन डॉ. ओम शंकर गुप्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत उत्तर प्रदेश शासन (नोडल अधिकारी) के राहुल सिंह, , विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, उद्योग उपायुक्त अशोक कुमार, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य केेबी कालेज प्रो. अशोक कुमार सिंह, डॉ. ध्रुवजी पाण्डेय, डॉ. उमेश सिंह, डॉ. राज मोहन शर्मा आदि थे।

Post a Comment

0 Comments