Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

हैवानियत की हद: नाजुक अंगों को लाइटर से जलाकर हंसता था पति

कानपुर - शादी के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने मेरे साथ हैवानियत की हदें पार कर दी हैं। आए दिन जबरन शराब और सिगरेट पिलाकर नाजुक अंगों को लाइटर से जलाकर हंसता था। फिर मोबाइल से तस्वीरें खींचकर बदनाम करता था। दहेज प्रताड़ना का ऐसा सनसनीखेज मामला कानपुर में आया है।


ऐसे ही संजीदा आरोप लगाते हुए महिला ने गोविंदनगर थाने में पति समेत पांच ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका पति उसको कई-कई घंटों तक निर्वस्त्र करके रखता था। इससे वो डिप्रेशन में रहने लगी थी। पति प्रायः कई-कई दिनों तक उसे अकेला छोड़कर बिना बताए कहीं चला जाता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी लखनऊ, खारिका निवासी युवक से शादी हुई थी। पिता ने शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। गर्भवती होने पर डॉक्टर के पास लेजाकर जबरन गर्भपात करा दिया। आरोप है कि देवर ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। पति ने प्रताड़ित करने की हद पार कर दी। इस पर वह बीते 17 जनवरी को मायके में आकर रहने लगी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, देवर व ननद के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

देवर करता था छेड़खानी
पीड़ित महिला ने बताया कि अगस्त 2022 में देवर आकाश चौहान उर्फ रजत पुणे से आया। उसने कई बार मेरे से छेड़खानी की। जब-जब अपने पति से उसकी शिकायत करती थी, तो वो कहता था कि तुम हम भाइयों के बीच लड़ाई करवाना चाहती हो।

पीड़िता बोली- पति के दूसरी लड़कियों से भी हैं संबद्ध
महिला ने बताया कि उसको पति के बैग से कई लड़कियों की फोटो और लेटर मिले हैं। उन्हें पढ़ने से स्पष्ट हो गया कि पति एक अय्याश व्यक्ति है और उसके संबंध कई लड़कियों से भी हैं। इसके बारे में पूछने पर पति बेरहमी से मारता पीटता था।

पीड़िता का कोई भाई नहीं है और माता और पिता वृद्ध हो चुके हैं। इसलिए उसने अपना वैवाहिक जीवन बचाने के लिए किसी से कोई शिकायत नहीं की, बल्कि अपनी किस्मत को कोसती रही। वहीं, लोक लज्जा के कारण अभी तक अपने साथ हुए अत्याचारों की जानकारी किसी को नहीं दी।
   
 रिपोर्ट - संवाददाता सुनील कुमार शर्मा

Post a Comment

0 Comments