Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

अखिलेश यादव का बीजेपी के साथ प्रशासन से सवाल,

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अन्याय चरम पर है। लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। प्रशासन के लोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। पुलिस के अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता की भूमिका में होंगे तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा? भाजपा ने यह जो नई परम्परा शुरू की है, लोकतंत्र के लिए खतरा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मोहम्मद आजम खां साहब पर झूठे मुकदमें लगाकर परेशान किया गया है। लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक परिवार के साथ इतना अन्याय नहीं हुआ है जितना भाजपा सरकार ने मोहम्मद आजम खां साहब के साथ किया है। भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों का गलत प्रयोग कर रही है। लोकतंत्र में अपने विरोधियों को फर्जी ढंग से कभी नहीं फंसाया गया था। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। देश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाये गये। भाजपा एक उद्योगपति को दुनिया का नम्बर वन उद्योगपति बनाने का सपना दिखा रही थी। उस उद्योगपति से प्रधानमंत्री की कितनी मित्रता है यह सब जानते हैं। उस उद्योगपति की कम्पनियों में सरकारी संस्थाओं का हजारों करोड़ रूपया लगाया गया। अब वह डूब रहा है अखिलेश यादव ने कहा कि शेयर बाजार में उसकी कम्पनियों का शेयर गिर रहा है। पूरी सरकार, पूरा तंत्र, पूरी आर्थिक संस्थाएं लगी है बचाने में, जब एक उद्योगपति को बचाने में इतनी संस्थाएं लगी हैं लेकिन नहीं बचा पा रही है। तो आम जनता, व्यापारी और उद्योगपतियों का क्या हाल होगा? सरकार बताये कि उस डूबती कम्पनी में पैसा लगाने वाले एलआईसी और अन्य सरकारी संस्थाओं के जिम्मेदार अधिकारियों को जेल कब भेजेगी?

Post a Comment

0 Comments