एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने एशिया कप वनडे टूर्नामेंट के वैकल्पित स्थल के बारे में अगले माह फैसला करेगा। शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन नजम सेठी के बीच बहरीन में पहली औपचारिक बैठक हुई। माना जा रहा है कि यूएई या श्रीलंका में एशिया कप का आयोजन हो सकता है। इसकी आधिकारिकघोषणा अभी नहीं हुई है।
इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई थी, लेकिन एसीसी के चेयरमैन जय शाह ने अक्तूबर में कहा था कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन स्थलों दुबई, अबु धाबी और शारजाह में आयोजन हो सकता है लेकिन फिलहाल फैसले को स्थगित रखा गया है। पाकिस्तान से बाहर कराने के पीछे एक तर्क यह भी है कि वहां डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया बहुत तेज गिर रहा है। ऐसे में एसीसी को वहां इस टूर्नामेंट के आयोजन में काफी खर्च करना होगा।
.png)
0 Comments