उन्नाव जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बस और दूध टैंकर की भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर टैंकर में भिड़ गई।एक्सप्रेसवे पर दूध टैंकर को बाएं तरफ से ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। हादसे में दो महिलाओं और एक करीब दस साल के बच्चे सहित 18 बस यात्रियों की मौत हो गई है। लगभग 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बस में बच्चों सहित करीब 100 यात्री बैठे थे।
शुरुआती जांच में पता चला है कि बस की स्पीड अधिक थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया स्लीपर बस अनियंत्रित होकर टैंकर से टकराई थी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि इसे देखकर घटनास्थल पर मौजूद लोग सहम गए। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के सामने हुए सड़क हादसा के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने कुछ मृतकों की शिनाख्त कर ली है।
उन्नाव के जिला अधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि दिल्ली जा रही एक निजी बस में करीब 57 यात्री सवार थे। सुबह 5:15 बजे बस की दूध के कंटेनर से टक्कर होने से 18 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। करीब 20 लोग सुरक्षित हैं, जिन्हें दिल्ली भेजा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 05:15 बजे दूध के टैंकर से टकरा जाने से 18 लोगों की मृत्यु हो गई, 19 लोग घायल हैं।
0 Comments