अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर गांधीनगर के पास सोमवार की दोपहर गैस का टैंकर एक कार को टक्कर मारने के बाद पलट गया जिससे उसमें रिसाव शुरू हो गया। हादसे में कार सवार एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल है। उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

0 Comments