वाराणसी में एसीपी चेतगंज गौरव कुमार और थाना प्रभारी चेतगंज डॉ. आशीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में बेनियाबाग से नई सड़क तक अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध मंगलवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम भी मौजूद रही।पुलिस व नगर निगम की टीम सड़क पर निकली तो अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क के किनारे ठेला व पटरी लगाने वाले लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। 


पुलिस व नगर निगम प्रशासन की टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई तो लोगो में हड़कंप मच गया। अधिकारी ने माइक से लोगों को सड़क किनारे ठेला लगाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।