संभल - उच्च न्यायालय के आदेश पर जामा मस्जिद की पुताई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ( एएसआई) ने शुरू करा दी है। रविवार की सुबह नौ बजे एएसआई की टीम पेंटर के साथ मस्जिद पहुंची और मस्जिद के पिछले हिस्से में सफाई व पुताई का काम शुरू कराया। सफेद, हरे और सुनहरे रंग से जामा मस्जिद की पुताई करवाई जा रही है। इस बीच महाकुंभ से चर्चा में आई यूट्यूबर हर्षा रिछारिया ने संभल में कहा है कि विवादित स्थल पर भगवा रंग होना चाहिए
जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने बताया कि एएसआई ने 10 लोग पुताई के लिए लगाए हैं। बाहरी हिस्से से पुताई कराई जा रही है। बताया कि पुताई के बाद सजावट का काम कराया जाएगा। जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने कहा कि हर वर्ष रमजान के महीने में जामा मस्जिद की पुताई और सजावट होती रही है। इसको लेकर इस बार एएसआई से अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली तो उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इसके बाद उच्च न्यायालय ने पुताई व सजावट का आदेश दिया है।

0 Comments