उत्तर प्रदेश पुलिस, ATS और इंटेलिजेंस ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई से पाकिस्तान की ISI से जुड़े एक बड़े जासूसी और आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। पाकिस्तान स्थित कुख्यात गैंगस्टर 'शहजाद भट्टी' और 'सरदार उर्फ सरफराज' (सरफराज ढोगर) ने सोशल मीडिया (यूट्यूब, टेलीग्राम, व्हाट्सएप, बोटिम ऐप) के जरिए दिल्ली-एनसीआर और मेरठ में स्लीपर सेल तैयार किए थे। इसमें नाबालिगों को भी शामिल कर मंदिरों, सैन्य ठिकानों और संवेदनशील स्थानों की रेकी कराई जा रही थी।
इस नेटवर्क के जरिए वीडियो-फोटो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे और विशेष मौकों पर बड़े विस्फोट की योजना थी। जांच में खुलासा हुआ कि शहजाद भट्टी ने भारत में विस्फोटक भी सप्लाई किया था।
0 Comments