बलिया के बांसडीह रोड थाना के सरयां गांव में किराना दुकानदार की हत्या के तीसरे दिन भी गांव में तनाव व्याप्त है। गांव में सुरक्षा को लेकर पीएसी व पुलिस बल तैनात है। सोमवार को पुलिस ने दो बाल अपचारी सहित सात अभियुक्तों को पकड़ कर चालान कर दिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त राॅड तथा लकड़ी की दो लाठी बरामद की है। अन्य आठ आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। दुकानदार राजेश साहनी का अंतिम संस्कार महावीर घाट पर रविवार की देर शाम किया गया, मुखाग्नि पुत्र रूपेश ने दी।

0 Comments