Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया - DESH LIVE TV

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। कई जिलों में बारिश और बादलों की आवाजाही लगी हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में तेज हवाएं चलती रहेंगी। मौसम विभाग ने 18 से 21 मार्च का मौसम अपडेट दिया है, जिसमें 21 मार्च के बाद मौसम में बदलाव की चेतावनी दी गई है। इस महीने के अंतिम 10 दिनों में राज्य में बारिश का सिलसिला एक बार फिर से देखने को मिल सकता है। यहां पढ़िए आज आपके जिले का मौसम कैसा रहेगा।


मौसम विभाग के मुताबिक,18 मार्च को यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें 19 मार्च को मौसम साफ रहेगा और कहीं-कहीं पर बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है

Post a Comment

0 Comments